शोकसभा में बोले नेता- डर को अवसर में बदल कर सरकार गरीब-किसान विरोधी कानून पास कर रही है
सीपीअाई के दिवंगत राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह के द्वादश कर्म के अवसर पर मटिहानी अंचल की ओर से आनन्द प्रसाद सिंह के दरवाजे पर श्रद्धांजलि-सह-संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रामजतन तांती एवं संचालन आनन्द प्रसाद सिंह ने की। सभा में रोहतक हरियाणा से बाइक टूर पर आए विजेंद्र कुमार ने कहा कि डर को अवसर में बदल कर सरकार नये-नये गरीब-किसान विरोधी कानून पास कर रही है।
युवाओं से आह्वान किया कि अपनी जिंदगी बर्बाद मत करें बल्कि संघर्ष करें। ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आज सभी विद्यालय बंद हैं वहीं सरकार के सभी कार्य चल रहे हैं, यह गरीबों के बच्चे पढ़े नहीं, यह भी एक साजिश है। अंचल मंत्री आनंद प्रसाद सिंह ने मशहूर शायर राहत इंदौरी के प्रति शोक प्रस्ताव पेश किया।
मौके पर रामप्रवेश सिंह, गोवर्धन तांती, रमेश प्रसाद सिंह, दशरथ दास, रामाधार कुमार, पोलेंद्र राय, सत्यनारायण पाठक, रामकुमार सिंह, बहोर दास, विपीन कुमार रूसो, मनोरंजन विप्लवी, भूषण सिंह, अगम विप्लवी, नरेश प्रसाद यादव, रामसेवक तांती, शमशेर आलम, अनिल कुमार सिंह, दयानंद सिंह, राजीव चौधरी आदि लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
छौड़ाही सीपीआई अंचल परिषद ने दिवंगत राज्य सचिव को दी श्रद्धांजलि
सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह राज्य सचिव 75 वर्षीय सत्यनारायण सिंह के निधन उपरांत गुरुवार को अंचल परिषद छौड़ाही के तत्वाधान में उनकी श्राद्ध कर्म पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए अंचल मंत्री कॉमरेड गुणेश्वर सहनी ने कहा दिवंगत श्री सिंह एक सच्चे वामपंथी विचारधारा वाले सिपाही थे। गरीब मजलुमों की आवाज बुलंद करते वे लगातार दो बार बेलदौर विधानसभा से चुनाव जीत कर पार्टी को बुलंदी की ओर ले गए। इसके अलावा वे पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।
छौड़ाही अंचल के तमाम सीपीआई नेता एवं कार्यकर्ता ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत सत्यनारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में बन्नी लाल सहनी, नाथो यादव, विद्यानंद राय, प्रणव कुमार महतो, मो जावेद, मो नियामत हुसैन, रमेश पासवान, राम उदित यादव, राम प्रताप पासवान, सीताराम साह, मो राहील, लालबहादुर राम, राम नंदन पासवान, रामजपो पासवान, सुनील पाेद्दार, राजेन्द्र रजक समेत अन्य सीपीआई के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iHk47g
कोई टिप्पणी नहीं