सहरसा में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा डीएम का काफिला
बिहार के सहरसा जिले में शनिवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना महिषी थाना क्षेत्र के गेमरोहो गांव की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बवाल की वजह से रोका गया डीएम का काफिला
युवक की हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह सड़क जाम कर दिया और आगजनी की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। बवाल की वजह से थोड़ी देर के लिए डीएम के काफिले को भी रोकना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
गांव लौट रहा था युवक, तीन लोग हिरासत में
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव का रहने वाला था। शनिवार देर रात वह सहरसा से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में रोककर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। परिजन किसी से दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपी भी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FuTAYb
कोई टिप्पणी नहीं