जंदाहा में 50 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
जंदाहा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रसलपुर वाया नदी पुल के निकट से एक बाइक सवार धंधेबाज को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। धंधेबाज देसी शराब को दूध के कंटेनर में छिपाकर ले जा रहा था। मामले में गिरफ्तार धंधेबाज सहदेई ओपी क्षेत्र के सलेमपुर पोहियारी गांव निवासी शंकर राय को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जंदाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वे एसआई अवधेश प्रसाद एवं अन्य पुलिस बल के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक धंधबाज अपनी बाइक से दूध के दो केन में देसी शराब छिपाकर अशर्फी चौक की ओर से आ रहा है। पुलिस ने रसलपुर वाया नदी पर बने पुल पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान धंधेबाज पुल के निकट आते ही पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EkJBUZ
कोई टिप्पणी नहीं