29 करोड़ की लागत से बने पांच पावर सप्लाई सबस्टेशन अब शुरू
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वैशाली जिले के अलग-अलग 5 प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए लगभग 29 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पावर सप्लाई सब स्टेशन का राजधानी पटना से समेकित रूप से रिमोट के जरिए उद्घाटन किया। इसके अलावा लगभग 50 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से महनार के नारायणपुर में बनने वाले विद्युत पावर सप्लाई सब स्टेशन का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा विद्युत विभाग की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्य राज्य अन्य जिलों के लिए भी किया गया। उद्घाटन और शिलान्यास की पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला मुख्यालय में लाइव प्रसारित किया गया। जिला मुख्यालय में डीएम उदिता सिंह के साथ नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाइव प्रसारण में हिस्सा लिया।
इन प्रखंडों में शुरू हुआ पीएसएस
नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से जिले के पातेपुर प्रखंड के डभैच और मौदह चतुर गांव में नवनिर्मित पावर सप्लाई सब स्टेशन उद्घाटन के बाद शुरू हो गया। इसी तरह बिदुपुर प्रखंड के पकौली, वैशाली प्रखंड के अमृतपुर गांव में जिला मुख्यालय हाजीपुर के हरिवंश पुर गांव में बने पावर सप्लाई सब स्टेशन सीएम के उद्घाटन के बाद शुरू कर दिया गया। इन सभी पावर सब स्टेशनों के निर्माण पर लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके अलावा महनार के नारायणपुर में लगभग 5 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से पावर सप्लाई सब स्टेशन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। पावर सप्लाई सबस्टेशन शुरू होने से पातेपुर बिदुपुर वैशाली और हाजीपुर प्रखंड के गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31lIuwZ
कोई टिप्पणी नहीं