क्रिकेट में अख्तियारपुर ने छपरा को हराया
गड़खा प्रखंड के बसन्त महाविद्यालय बसंत में रविवार को बसंत स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन बसंत महाविद्यालय बसंत के प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने किया।मैंच के उद्धघाटन के अवसर पर प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र जैसे स्थानीय इलाका उपरोक्त विकास कर रहा है। अभी हाल में ही महाविद्यालय के छात्र ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर महाविद्यालय एवं बसन्त का नाम ऊंचा क़िया है। उसी तरह क्षेत्र के नौजवानों से आग्रह है की खेल की दिशा के भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना एवं अपने समाज की नाम को ऊंचा करे।मैच में छपरा हवाई अड्डा क्रिकेट टीम एवं अख्तियारपुर के बीच खेला गया। जिसमें अख्तियारपुर की टीम ने जीत हासिल किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rTu9TN
कोई टिप्पणी नहीं