सीतलपुर गांव में बच्चो के विवाद में तलवार से हमला
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सीतलपुर गांव में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक अधेड़ को तलवार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल अधेड़ का नाम शशि भूषण शुक्ल है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को शशि भूषण शुक्ल और भीता शुक्ल के बच्चों के बीच खेल खेल में विवाद हो गया और विवाद बढ़ते बढ़ते बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष एक दूसरे से भीड़ गए। जिसमें एक पक्ष के शशिभूषण शुक्ल और धीरज शुक्ल को तलवार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ohyBJQ
कोई टिप्पणी नहीं