Breaking News

शराब के नशे में रहे दो युवकों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

शराब के नशे में रहे दो युवकों को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए नशे में रहे दोनों युवक चांद निवासी अजीत यादव और चंद्र सहाय बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम सदर थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार रात्रि गश्ती पर आरक्षी बल के साथ थे, इसी दौरान शहर के भभुआ-चैनपुर मुख्य पथ पर सुवरण नदी पुल के पास दो युवक जो शराब के नशे में थे और हल्ला गुल्ला कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों युवक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किए पर सहायक और निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o7Vxva

कोई टिप्पणी नहीं