मृतक होमगार्ड जवान के थावे मैदान में दी गई सलामी, दो आरोपी गिरफ्तार
मृतक होमगार्ड जवान को बुधवार की सुबह होमगार्ड मैदान थावे में सलामी दी गई। मृतक जवान नगर थाना के एकडेरवा गांव निवासी भोला सिंह बताया जाता है। जो मंगलवार की सुबह घर से बाइक से ड्यूटी करने होमगार्ड कार्यालय थावे आ रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। सबकी शादी हो चुकी है। मृतक का शव बुधवार की सुबह होमगार्ड मैदान में लाया गया। जहं पर जवानों द्वारा सलामी दी गई। होमगार्ड डीएसपी ममता कुमारी ने बताया कि दाह संस्कार के लिए तत्काल सात हजार रुपये परिजनों को दे दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक को चार लाख रुपए अनुदान के रूप में कागजी कार्रवाई के बाद विभाग द्वारा दी जायेगी। इसके साथ ही मृतक के आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी भी दी जाएगी। तथा दो वर्ष तक मृतक की पत्नी को दो हजार रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी। सलामी के दौरान पूर्व इंसपेक्टर अवधबिहारी सिंह, होमगार्ड अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह, सुदेश कुमार श्रीवास्तव, विरेन्द्र प्रसाद, विकाश कुमार, रामाशीष यादव, नागेन्द्र कुमार, जीतन चौधरी और तूफानी राम सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे।
हत्या के मामले में चार पर एफआईआर दर्ज
होमगार्ड जवान भोला सिंह की हत्या में उनके पुत्र ने चार लोगों पर एफ आई आर दर्ज कराई है।पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विदित हो कि जमीन विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। हत्या की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और दो जगहों पर सड़क जाम कर यातायात को ठप कर दिया था।पहले भी जवान को गोली मारी गई थी जिसमें वह बच गए थे।एसपी ने मामले की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/396UdlP
कोई टिप्पणी नहीं