Breaking News

दरौंदा को छह सेक्टर में बांटकर अपराध रोकने की कवायद तेज

थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर एसपी के निर्देश पर दरौंदा परिसीमन क्षेत्र को छह सेक्टराें में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदारों को शामिल किया गया है। लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर वरीय अधिकारियों की सहमति के बाद रणनीति बनायी गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पहला सेक्टर बालबंगरा, केनरा बैंक रामगढा, भीखाबांध बाजार, रुकुन्दीपुर शनिचरा, मर्दनपुर, यानी बालबंगरा, रामगढा व रुकुन्दीपुर पंचायत की जिम्मेवारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जवान और चौकीदार उमाशंकर मांझी, बलिराम बैठा व नन्द किशोर मांझी को दी गई है। दूसरे सेक्टर में एएसआई गिरिश कुमार के नेतृत्व में पिनर्थु खुर्द, पकवलिया व करसौत पंचायत को शामिल किया गया है। तीसरे सेक्टर में मडसरा, रसूलपुर एंव पाण्डेयपुर पंचायत है। इसमें अधिकारी का चयन नहीं हुआ है। चौथे सेक्टर में एएसआई राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जलालपुर ,बगौरा व शेरही पंचायत की जिम्मेदारी पुलिसकर्मी निभाएंगे। पांचवें सेक्टर में एएसआई ललित कुमार के नेतृत्व में हड़सर, सिरसांव एंव कोडारी कला पंचायत के क्षेत्र रहेंगे। जिनके साथ पुलिस बल चौकीदार चंद्रिका मांझी एंव बहादुर मांझी शामिल रहेंगे। छठे सेक्टर में अधिकारी उपेंद्र सिंह को रामसापुर एवं कौथुआसारंगपुर पंचायत की जिम्मेवारी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JJJa9G

कोई टिप्पणी नहीं