सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन जख्मी
थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर गणेशपुर गांव निवासी रामाशीष सिंह के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार व किनरचोला गांव के उमा शंकर उपाध्याय के 16 वर्षीय पुत्र पवन उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना में केनार कला गांव के समीप बरौली गांव निवासी बरताली कला के लक्ष्मण यादव के 36 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव को स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ डॉ राकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही पिंटू यादव की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LhiEVC
कोई टिप्पणी नहीं