रात का पारा 48 घंटे में दाेगुना हुआ, ठंड से लोगों को मिली राहत
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र के साथ ही झारखंड तक साइक्लोन सर्किल का एक क्षेत्र बना है। इसके असर से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की रफ्तार तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा है।
रविवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने से हवा का परिसंचरण सामान्य तरह से नहीं हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s3QHl0
कोई टिप्पणी नहीं