महराजगंज में मारपीट में 4 लोगों पर प्राथमिकी
कपिया गांव निवासी रविंद्र नट के पुत्र राजेश नट ने थाने में आवेदन देकर मारपीट के मामले में दारौंदा थाना क्षेत्र के रगरगंज के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में रगरगंज गांव निवासी खलील नट के पुत्र पटया नट और पटया नट के पुत्र राकेश नट, टुन्ना नट और राजेश नट उर्फ हाथमुंह नट को आरोपित किया गया है। शुक्रवार की संध्या वह अपने दरवाजे पर बैठा था तभी आरोपी आए और गाली देते हुए मारपीट करने लगे।
मैरवा में विद्यालय में चोरी
मैरवा| अनुग्रहनगर ने स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर कुर्सी, प्लेट आदि चुरा लिया है। प्रधानाध्यापक राजकुमार चौहान को इसकी जानकारी शनिवार को विद्यालय पहुंचाने पर हुई। उन्होंने बताया कि 10 कुर्सी, दो बंडल प्लेट तथा खेल सामग्री की चोरी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/387xuqm
कोई टिप्पणी नहीं