पटना से आई जांच रिपोर्ट में 23 मिले नए कोरोना संक्रमित,13 हुए स्वस्थ
शनिवार को पटना से आई जांच रिपोर्ट में 23 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। जबकि 13 कोरोना पॉज़िटिव मरीज स्वस्थ हुये हैं। मसलन ठीक हुये हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने की है। अब कुल पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1739 पहुँच गई है। जबकि 12 की मौत हो चुकी है। इनमें से अब तक कुल 1700मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुल 2075 संदिग्धों का सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई। बता दें कि प्रतिदिन जिले के सरकारी अस्पताल में संदिग्धों का सैंपल लेकर कोरोना जांच की जा रही है। इनमें शनिवार को डिस्चार्ज किए गए13 मरीज शामिल हैं। अब कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27 पहुंची
इस तरह से जिले में अब कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है। अब जिले के कोविड-19 अस्पताल में 21 जबकि होम आईसुलेशन में 6 कोरोना पॉज़िटिव मरीज हैं। स्वास्थ्य महकमा से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 411227 मरीजों का सैंपल लेकर जांच किया जा चुका है। जिनमें से 403212 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38TS115
कोई टिप्पणी नहीं