Breaking News

बीएनएमयू में डीआरसी की बैठक 11 जनवरी को होगी

बीएन मंडल विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की विभागीय शोध परिषद की बैठक 11 जनवरी को 12.30 बजे से नॉर्थ कैंपस स्थित विभागाध्यक्ष कक्ष में होगी। बैठक में मुख्य रूप से कोर्स वर्क परीक्षा-2019 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के शोध प्रारूपों व प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी।

विभागाध्यक्ष शोभाकांत कुमार ने सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व उपस्थित होकर विभागीय कार्यालय में अपने सभी आवश्यक कागजात जमा कराएं। विद्यार्थियों को अपने साथ शोध प्रारुप की टंकित प्रति (4 सेट), सरकारी एवं अर्थ सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होने संबंधी शपथ-पत्र या अवकाश पत्र एवं मैट्रिक पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bajezg

कोई टिप्पणी नहीं