Breaking News

कोरोनाकाल में इस बार नहीं होगा भागलपुर महोत्सव, संक्रमण के खतरे को देखते हुए आयोजन समिति ने लिया फैसला

कोरोना को देखते हुए इस बार भागलपुर महोत्सव नहीं होगा। नागरिक विकास समिति की कार्यकारिणी एवं भागलपुर महोत्सव आयोजन समिति की संयुक्त बैठक में रविवार को यह फैसला हुआ। छोटी खंजरपुर स्थित नवलोक इंग्लिश एकेडमी के परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जियाउर रहमान ने की। बैठक में समिति सलाहकार रमण कर्ण ने बताया, 14 साल से हो रहे इस महोत्सव में अंग समेत पूर्वी बिहार के कलाकार, बाल कलाकार भाग लेते रहे हैं।

अब 2021 में ​​​​​​ बड़ा आयोजन पर फैसला हुआ। संस्था के 25 साल पूरे होने पर मार्च में स्मारिका भी प्रकाशित करने की सहमति बनी। बैठक में उपाध्यक्ष विजया मोहिनी, सत्यनारायण प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, मनोज सिंह, रमन साह, नरेश शाह, जिम्मी क्वाड्रेस, राकेश रंजन केसरी, हरविंदर सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। संस्था सदस्य प्यारे पुजारी दीवाना के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lPEfkz

कोई टिप्पणी नहीं