एनआईओएस प्रैक्टिकल परीक्षा स्टडी सेंटरों पर ही
परीक्षा के छह सप्ताह के भीतर ही एनआईओएस के 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट छात्र-छात्राओं को मिल जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा 22 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होगी। प्रैक्टिकल 12 जनवरी से 25 जनवरी के बीच लेने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।
इसके लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से एनआईओएस की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित हो गई थी। अब इन परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया गया है। अभ्यर्थी नेशनल इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड ले सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JW8dGJ
कोई टिप्पणी नहीं