मलमलिया से गांजा के साथ तस्कर धराया, भेजा गया जेल
मलमलिया चौक से शनिवार के शाम में पुलिस ने साढ़े पांच किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेढ़वां का वकील साह है। तस्कर के खिलाफ थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने स्वयं के बयान पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में खेढ़वां के वकील साह व इसुआपुर के राजेश यादव को आरोपित किया गया है। तत्काल प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ युगेश दास, थानाध्यक्ष विपिन कुमार व एएसआई आफताब आलम मलमलिया पहुंचकर तस्कर वकील साह को एक गठरी में गांजा रखकर दिल्ली जाने वाली बस के इंतजार करते गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mbGaA5
कोई टिप्पणी नहीं