Breaking News

एलएस कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान, कहा- ‘स्वच्छ व स्वस्थ समाज गांधीजी का सपना था’

एलएस कॉलेज परिसर में स्वच्छता सप्ताह अभियान की शुरुआत हुई। एनसीसी कैडेट्स ने गांधी व दिनकर पार्क की सफाई की और कॉलेज कैंपस को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अगले एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओपी राय ने कहा, स्वच्छ समाज-स्वस्थ समाज गांधीजी का सपना था। इसे पूरा करना हमारा धर्म है। स्वच्छता प्रकृति का मौलिक गुण है।

मनुष्य को स्वच्छता को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। उन्होंने कहा, नए साल में कक्षाएं शुरू होंगी। इससे पहले कैंपस स्वच्छ परिसर-स्वस्थ परिसर के रूप में विकसित होगा। स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर्नल मनमोहन ठाकुर ने की।

इस मौके पर डॉ. ललित किशोर, डॉ. इम्तियाज, डॉ. मयंक, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. उमाशंकर दीक्षित, कैडेट्स लकी कुमार, वैभवश्री, राजू कुमार यादव, शिवम कुमार, अंकित कुमार, अंगेश कुमार, अमन पाल, गौतम कुमार, आदित्य कुमार, अनिकेत आनंद, रितिक कुमार आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pqXMd0

कोई टिप्पणी नहीं