Breaking News

फ्री वाला राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकाें का पीडीएस दुकान पर हंगामा

प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों के यहां प्रतिदिन फ्री वाले राशन नही मिलने से लाभुक हल्ला कर रहे है। जिससे दुकानदार परेशान है। विभागीय गड़बड़ी के कारण लाभुकों के कोपभाजन का शिकार पीडीएस को बनना पड़ रहा है। कई दुकानदारों के यहां शोर गुल हल्ला हंगामा व झगड़ा तक कि नौबत आने की सूचना है। जिससे दुकानदार अब परेशान होकर हड़ताल पर जाने का मन बना रहे है। बंजरिया रामवृक्ष राम व सिसवा के चंद्रिका साह इससे तंग आकर छुट्टी पर चले गए है।

जानकारी देते हुए पीडीएस दुकानदार प्रखंड संघ के अध्यक्ष नन्दलाल साह ने बताया कि हैदराबाद की एजेंसी द्वारा मशीन में गलत तरीके से राशन का स्टॉक बना दिया गया है। सितंबर व अक्टूबर माह में एक माह का चना मिला जबकि पॉश मशीन में दो माह का चना चढ़ा दिया गया। इसको लेकर प्रखंड समन्यवक मोतीलाल,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,व वरीय पदाधिकारी को लिखित शिकायत की गई।

परन्तु अधिकारियों के द्वारा कोई सुधार नही किया गया,वही लगातार त्रुटि ही होते जा रही है। नवम्बर माह में भी पीडीएस को फ्री वाला राशन नही मिला है। जबकि फ्री का राशन मशीन में चढ़ा दिया गया है। जिससे जब लाभुक पैसे वाला राशन ले रहे है,तो पर्ची में फ्री वाला राशन के निकशी का पर्ची भी निकल रहा है।

पीडीएस दुकानदारों ने बताया कि उन्हें फ्री वाला राशन नही मिला है। परन्तु पॉश मशीन में इंट्री होने के कारण हमारे यहाँ लाभुक आकर हल्ला कर रहे है। समझाने के बाद भी उन्हें लग रहा है कि हम जान बूझ कर फ्री वाला राशन नही दे रहे है। जबकि सच्चाई ये है कि मशीन में इंट्री कर दी गई परन्तु राशन नही दी गई। प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि इंट्री का काम हैदराबाद की एजेंसी द्वारा की जाती है। गलत इंट्री की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rh4cgM

कोई टिप्पणी नहीं