Breaking News

तम्बाकू सेवन करने वाले छह लोगों से वसूला जुर्माना

सदर अस्पताल में तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को तम्बाकू कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने अस्पताल परिसर में सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान तम्बाकू का सेवन कर जहां-तहां थूक रहे छह लोगों को पकड़ा। वहीं, सभी लोगों से जूर्माना की राशि कुल 250 रुपये की वसूली गई। साथ ही अस्पताल में दोबारा तम्बाकू का सेवन करने पर कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। डॉ. श्री सिन्हा ने बताया कि तम्बाकू का सेवन करना सेहत के लिए काफी हानिकारण है। खासकर ज्यादातर कैंसर मरीज गुटखा खाने से ग्रसित होते है। ऐसे में तम्बाकू से दूर रहकर ही इससे बचाव किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Z8JN6

कोई टिप्पणी नहीं