फिल्मकार सत्यजीत राय के पसंदीदा कलाकारों में थे अभिनेता सौमित्र चटर्जी
हिंसा के विरुद्ध संस्कृतिकर्मी की ओर से सोमवार को कालिदास रंगालय में बांग्ला रंगमंच व फिल्मों के महान अभिनेता सौमित्र चटर्जी की याद में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के रंगकर्मी, फिल्मकार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता आदि इकट्ठा हुए। चर्चित फिल्म समीक्षक जयमंगल देव ने कहा, एक विलक्षण संयोग है कि आज ही के दिन सिनेमा का 125 साल पूरा हुआ है।
सौमित्र चटर्जी फिल्मों व रंगमंच के अलावा दर्जनभर से अधिक लेखों व काव्य-संग्रह प्रकाशित किए हैं। फिल्मकार सत्यजीत राय के वो पसंदीदा अभिनेता थे। 2012 में उन्हें दादा साहब फाल्के सम्मान मिला। सिने सोसाइटी के गौतम दास गुप्ता ने कहा कि बांग्ला के बाहर बंगाली नाइट्स जैसे फिल्मों में काम किया।
वरिष्ठ रंगकर्मी कुणाल, फिल्म अभिनेता राकेश राज, फिल्म समीक्षक आर एन दास, माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य अरुण मिश्रा, वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी अनिल अंशुमन, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह, बुजुर्ग रंगकर्मी अमियनाथ बनर्जी ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनीश अंकुर, पंकज प्रियम, मनोज कुमार बच्चन, कुमार सर्वेश, कुणाल, हरिशंकर रवि, रोहित, आदित्य कमला, प्रशांत, नायडू, मृत्युंजय शर्मा, गौतम गुलाल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hre96U
कोई टिप्पणी नहीं