Breaking News

पुलिसकर्मियों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली

महाराजगंज थाना परिसर पर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलायी। थानाध्यक्ष ने शराब नहीं पीने तथा शराबबंदी को शत-प्रतिशत लागू करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने संबंधित शपथ दिलाई। पुलिसकर्मी अपने हाथ में लिए शपथ-पत्र को एक स्वर से पढ़ने के बाद उसके नीचे अपना हस्ताक्षर कर जमा कराया। मौके पर एसआई शंकर उरांव, दिलीप कुमार, अखिलेश प्रसाद आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ph8Gls

कोई टिप्पणी नहीं