Breaking News

आग ताप रही वृद्ध महिला झुलसी, पीएमसीएच रेफर

मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली कोठी गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर आग ताप रही वृद्ध महिला के कपड़ा में आग लगने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल वृद्ध महिला मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली कोठी गांव निवासी रामनाथ बैठा की 65 वर्षीय पत्नी बसंती देवी है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल वृद्ध महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला आग ताप रही थी कि साड़ी में आग लग गयी। महिला के चिल्लाने पर परिजनों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई तब तक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34vqul2

कोई टिप्पणी नहीं