कृषि बिल की वापसी की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
कृषि बिल वापस लेने, किसान आंदोलन पर सरकारी दमन बंद करने आदि मांग को लेकर गुरुवार को बिहार राज्य किसान सभा की ओर से बसुआरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बसुआरा, हुसैनाबाद हाट गाछी, मोरो थाना होते हुए फिर बसुआरा चौक पहुंचा। अंचल किसान काउंसिल अध्यक्ष उमेश राय की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि बिल लाया है जो कारपोरेट और कंपनी परस्त तथा किसान विरोधी है। मौके पर प्रखंड सचिव सुधीर पासवान, प्रेम लाल साह, रामनाथ राम, लालबाबू दास, गुल्ली देवी, सुनैना देवी, कलिया देवी, प्रकाश पासवान आदि लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mG1uyH
कोई टिप्पणी नहीं