कोचिंग में तोड़फोड़, शिक्षक को निकाल कर बीच सड़क पर पीटा
मिरजानहाट के शीतला स्थान चौक के पास एक कोचिंग में घुस कर कुछ लड़कों ने बुधवार को तोड़फोड़ की और दो शिक्षकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामला छात्राें के आपसी विवाद से जुड़ा है। पिटाई में कोचिंग के शिक्षक अमित कुमार जख्मी हो गए। उन्होंने मामले की माैखिक जानकारी मोजाहिदपुर थाने काे दी। हालांकि बाद में पीटने वालाें से समझाैता कर लिया। इस कारण थाने में केस दर्ज नहीं हुआ।
अमित कुमार ने बताया कि शाम में अचानक कुछ लड़के कोचिंग में घुस आए और तोड़फोड़, हंगामा करने लगे। मना करने पर मारपीट को उतारू हो गए। तोड़फोड़ करने वाले एक लड़के को कोचिंग के छात्रों ने पकड़ लिया और उसे थाना ले जाने की तैयारी में थे। इसी बीच दोबारा छात्रों ने कोचिंग में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
अमित कुमार समेत दो शिक्षकों को लात-घूंसे से बेहरमी से पीटा। मारपीट करते हुए कोचिंग से निकाल कर सड़क पर ले आया और पिटाई की। पिटाई देखने वालों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने शिक्षक की मदद नहीं ली। जब अमित कुमार अचेत होकर सड़क पर लेट गए तो सारे लड़के फरार हो गए। अमित के अलावा पिटाई में जख्मी एक अन्य शिक्षक भी भय से घर चल गए। कोचिंग में भी ताला बंद कर दिया। जब तक मोजाहिदपुर थाने की गश्ती आई, सारा मामला खत्म हो चुका था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I6JXAE
कोई टिप्पणी नहीं