Breaking News

पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशित

प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को ले मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार नियमावली एवं बिहार राज्य सहकारिता संशोधन नियमावली 2008 के सुसंगत प्रावधानों तथा बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा निर्गत निदेशकों के अनुसार प्रखंड के 6 पैक्स के समिति के निर्वाचन के लिए निमित मतदाता सूची तैयार हो गयी है। यह पैक्स चुनाव अरंडा, रजनपुरा, शेखपुरा, हसनपुरा, तेलकथू, पकड़ी पैक्स का होना है। इसकी जानकारी बीसीओ शम्भू कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर कर्मियों को निर्देश दिया गया है। इसको लेकर हर दिन बैठकें भी हो रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34wYT2M

कोई टिप्पणी नहीं