Breaking News

दो घंटे तक चली चेकिंग, फाइन किसी पर नहीं

रेलवे स्टेशन सासाराम स्थित प्लेटफार्म पर बुधवार को यात्री टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफार्म टिकट व बेवजह बिना कार्य के स्टेशन के प्लेटफार्म पर बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में बैठे लोगों की टिकट जांच की कार्रवाई की गई। बता दे कि बुधवार को अचानक रेलवे प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए प्लेटफार्म पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिस दौरान रेलवे प्लेटफार्म पर टिकट जांच में लगभग आधा दर्जन टीसी कर्मियों ने रेल पुलिस के सहयोग से आने-जानेवाले एवं प्लेटफार्म पर बिना प्लेटफार्म टिकट के बैठे लोगों की टिकट जांच किया गया। हालांकि रेल पुलिस व रेलकर्मियों को देखकर अवैध तरीके से बैठे लोग भागने लगे। जिन्हें रेल पुलिस के द्वारा दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश भी की गई। उक्त टिकट जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति का फाइन नही किया गया। 2 घण्टे तक सासाराम रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर रेल कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5aopo

कोई टिप्पणी नहीं