फर्जी प्रमाणपत्र मामले में जूडो संघों पर जांच की आंच; विभाग से जांच रिपाेर्ट लेगी पुलिस
खेल काेटा पर नाैकरी पाने के लिए पटना की रहने वाली दाे बहनाें ने जूडाे की नेशनल चैंपियन हाेने का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर सामान्य प्रशासन विभाग काे आवेदन दिया था। बहाली प्रक्रिया के दौरान विभाग ने जब दानापुर की ओम शांति देवी और उसकी छाेटी बहन रूपा रानी के प्रमाणपत्र की जांच कराई ताे यह फर्जी पाया गया।
इसके बाद विभाग के अवर सचिव श्रीराम बैठा के लिखित आवेदन पर दाेनाें बहनाें के खिलाफ सचिवालय थाना में केस दर्ज हाेने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सबसे पहले विभाग से दाेनाें की जांच रिपाेर्ट लेगी, जिसमें यह बात सामने आई कि उनका प्रमाणपत्र फर्जी निकला। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस दोनों बहनों से पूछताछ कर सकती है।
पुलिस दाेनों बहनों से पूछेगी, फर्जी प्रमाणपत्र किसने उपलब्ध कराया
विभाग से जांच रिपाेर्ट लेने के बाद पुलिस दाेनाें बहनाें से पूछताछ कर सकती है कि उन्हें फर्जी प्रमाणपत्र किसने उपलब्ध कराया? काैन-काैन लाेग इस साजिश में शामिल हैं? दरअसल, विभाग ने दाेनाें काे फर्जी खेल प्रमाणपत्र निर्गत करवाने में सहभागी रहे बिहार जूडो संघ, भारतीय जूडो महासंघ, उत्तराखंड , बंगाल एवं हिमाचल प्रदेश के जूडो संघ पर साजिश करने का केस दर्ज किया है।
सूत्राें के अनुसार, जरूरत पड़ी ताे पुलिस काेलकाता, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश भी जाएगी और इन संघाें के प्रमुखाेें से पूछताछ कर सकती है। सचिवालय डीएसपी आरके प्रभाकर ने कहा कि इस मामले में पुलिस विभाग से जांच रिपाेर्ट लेगी। रिपाेर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। दाेनाें बहनाें से लेकर जूडाे संघाें से भी इस मामले में पूछताछ हाे सकती है।
खेल प्राधिकरण के डीजी ने की थी जांच
सामान्य प्रशासन विभाग ने खिलाड़ियाें से ग्रुप सी व डी पदाें के लिए आवेदन मांगा था। पांच साल पहले खिलाड़ियाें ने आवेदन दिया। बहाली हाेने से पहले सबाें के प्रमाणपत्राें की जांच कराई गई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी दिनेश सिंह बिष्ट जांच के लिए दिल्ली गए ताे ओम शांति देवी और रूपा रानी का जूडाे का प्रमाणपत्र फर्जी पाया। वहीं रूपा का दावा है कि प्रमाणपत्र फर्जी नहीं है। विभाग की अनुशंसा पर इस बाबत हाईकाेर्ट में याचिका दायर की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nRlEWS
कोई टिप्पणी नहीं