Breaking News

रोह में पुलिस ने कुत्ते के सहयोग से दो जगहों पर की छापेमारी

शनिवार की दोपहर को रोह प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के चोरवार और कादिरगंज बाजार के रानीहटी से पुलिस ने कई लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। यह कार्यवाई गया जिले से आये खोजी कुत्ते और पुलिस के सहयोग से की गई। प्रखंड क्षेत्र के चोरवार गांव से पुलिस ने कई लीटर शराब सहित एक शराब निर्माण करने वाले को हिरासत में लिया गया। जिसमें बीस लीटर महुआ शराब बरामद किया गया वहीं कारोबारी भोला चौधरी को गिरफ्तार किया गया। कादिरगंज के रानीहटी से पुलिस ने एक के घर से बीस लीटर महुआ शराब बरामद किया।

पुलिस की कार्यवाई होते देख उस घर के कारोबारी फरार हो गया यह घर सुलली मिस्त्री का है कादिरगंज थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शनिवार को शराब को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की गई। जिसमें रोह प्रखंड के चोरवार गांव में छापेमारी की गई छापेमारी में चोरवर गांव के एक घर से महुआ शराब बनाते एक कारोबारी को पकड़ा गया वहीं शराब बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया गया। वहीं कारोबारी के पास से बीस लीटर महुआ शराब बरामद किया। वहीं रानीहटी से पुलिस ने छापेमारी की छापेमारी में उस घर से बीस लीटर महुआ शराब मिला। दोनों जगह की छापेमारी में एक कारोबारी और बीस-बीस लीटर महुआ शराब मिला। पुलिस ने यह कार्यवाई खोजी कुत्ते के सहयोग से की। वहीं इस छापेमारी की प्राथमिकी दर्ज की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Jg9U0

कोई टिप्पणी नहीं