बैंक को मर्ज किए जाने के विरोध में दूसरे दिन धरना
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जाने के निर्णय के खिलाफ महागठबंधन संघर्ष समिति के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना-सह सत्याग्रह मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर आयोजित सभा में महागठबंधन संघर्ष समिति के संयोजक -सह -माकपा अंचल मंत्री उपेंद्र राय ने बैंक प्रबंधन के निर्णय का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन का निर्णय बेहद निराशाजनक है। बैंक प्रबंधन के निर्णय वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39RzpAH
कोई टिप्पणी नहीं