Breaking News

दवा की आपूर्ति नहीं करने पर सीएस ने 8 दुकानदारों पर केस किया

सिविल सर्जन डॉ. राकेश चन्द्र सहाय वर्मा ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पटना के छह मेडिकल फर्मा एवं पंजाब के एक और दिल्ली के एक मेडिकल फर्मा दुकानदारों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वर्ष 2008 में उक्त मेडिकल फर्मा दुकानदारों से अनुबंधित कर दवा की आपूर्ति करने को कहा गया था। जबकि सभी दुकानदारों को सरकारी पैसा भी दिया गया था। इसके बावजूद उक्त फर्मा दुकानदारों द्वारा दवा की आपूर्ति नहीं की गई है। इसके आलोक में उक्त फर्मा दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rEmb0J

कोई टिप्पणी नहीं