Breaking News

2302 लोगों की जांच में 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल टीम द्वारा कुल 2302 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इस दौरान 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि 20 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को पराजित कर पूरी तरह से स्वस्थ हो गए है। इसकी जानकारी कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराकर होम आइसोलेट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3927 हो गई है। इसमें 3887 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट गए है। जबकि 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 29 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक चार लाख आठ हजार 078 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है। प्रतिदिन जांच जारी है। साथ ही जांच कराने आए लोगों को बेहतर खान-पान रखने की शलाह दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WY7CXW

कोई टिप्पणी नहीं