Breaking News

छापेमारी में 15 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, एक पर मामला दर्ज

चेवाड़ा थाना क्षेत्र के कुशोखर गांव में 15 लीटर अवैध देशी शराब की बरामदगी की गई है।साथ ही इस मामले में एक धंधेबाज पर प्राथमिकी भी दर्ज़ किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कुशोखर गांव के बाधार में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस की टीम सूचना मिलने पर वहां पहुंची और शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया। वहीं, इस ,मामले में धंधेबाज गोपीचंद बिंद पर चेवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोपीचंद बिंद पर अवैध शराब बनाने का पहले भी मामला दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZ85ne

कोई टिप्पणी नहीं