Breaking News

13 नए पॉजिटिव, शहरी क्षेत्र में बढ़ा खतरा

नए कोरोना संक्रिमत मरीज मिलने की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। दो दिनों में मरीज की संख्या बढ़ी है। हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को कम मरीज मिले हैं। पुलपर, खंदकपर, लहेरी, अम्बेर समेत कुछ ऐसे मुहल्ले है जहां से लगातार पॉजिटिव केस मिले है। रविवार को कुल 13 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें बिहारशरीफ के 3 लोग शामिल है। आरटीपीसीआर में 6 और एन्टीजन जांच में 7 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सीएस डॉ. राम सिंह ने बताया कि गंभीर रोग से पीड़ित व 50 साल से उपर के व्यक्ति को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आरटीपीसीआर जांच में 6 लोग पॉजिटिव हुए हैं जिसमें 4 लोगों की उम्र 50 या उससे अधिक है। संक्रमितों में बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र के पुलपर से 50 साल से बुजुर्ग हैं।

सभी की रिपोर्ट निगेटिव
हरनौत |
स्थानीय पीएचसी में कैंप लगाकर रविवार को 150 लोगों की कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि सैंपल जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना जांच में सभी मिले निगेटिव
इसलामपुर |
प्रखंड के कटवारसलपुर एवं नबावगंज गांव में शिविर लगाकर रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। प्रभारी डा. बाल्मिकी प्रसाद ने बताया कि 225 भीटीएम और 121 लोगों की एंटीजन जांच की गयी। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

शिविर में 172 की जांच
बिंद |
स्थानीय पीएचसी में शिविर लगाकर 172 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। यह जानकारी प्रयोगशाला प्रावैधिकी दीपक कुमार ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gjamrJ

कोई टिप्पणी नहीं