Breaking News

जिला में कोरोना वायरस की जांच में 10 लोग मिले पॉजिटिव अब भी 61 लोग हैं एक्टिव, जबकि 32 लोगों की जा चुकी जान

जिले में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 जांच में 10 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिलें हैं। सदर अस्पताल के ट्रू नेट लैब में जांच में 05 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला। पटना से आई आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट में 03 व्यक्ति संक्रमित मिले। इसमें आंदर 01 तथा बसंतपुर प्रखंड का 02 व्यक्ति शामिल है। रविवार को जिले में 2311 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से जांच की गयी। जांच में 02 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इस दौरान ट्रू नेट जांच के लिए 49 तथा आरटी पीसीआर जांच के लिए 321 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर जांच के लिए 450 तथा ट्रू नेट जांच के लिए 175 सैंपल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले में अब तक 4 लाख 52 हजार 199 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इसमें 52 हजार 98 आरटी पीसीआर, 22489 ट्रू नेट तथा 3 लाख 80 हजार 11 सैंपल की रैपिड एंटीजन किट से हुआ है। इसमें 4455 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें से करीब 4352 व्यक्ति कोरोना से जंग जीत चुके हैं। करीब 32 कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में अभी 61 व्यक्ति कोरोना के एक्टिव मरीज है।

कोविड-19 के परिपेक्ष्य में एनीमिया से बचाव बेहद जरूरी
कोरोना काल में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। आज की जीवन शैली में एनीमिया एक आम बीमारी हो गई है, लेकिन इसके प्रति लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है। व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी के कारण जब हीमोग्लोबिन का बनना सामान्य से कम हो जाता है, तब शरीर में खून की कमी होने लगती है। इस स्थिति को ही एनीमिया कहा जाता है। इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जीवनशैली बदलने एवं आयरन युक्त आहार का सेवन करने की जरूरत है।

हीमोग्लोबिन ही फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर खून में पहुंचाता
सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि एनीमिया हमारी शारीरिक व मानसिक क्षमता को प्रभावित करता है। एनीमिया में हीमोग्लोबिन की कमी होती है। हीमोग्लोबिन ही फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर खून में पहुंचाता है। यही कारण है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है। जो भी व्यक्ति अपने खान-पान का ख्याल नहीं रखता है उसे एनीमिया हो सकता है लेकिन महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक देखने को मिलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oOfmr5

कोई टिप्पणी नहीं