गोहिल के इस्तीफे की खबर पर बोले अनिल- सबकुछ लुटा के होश में आए तो क्या हुआ...
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के इस्तीफे की खबर पर गाने की यह लाइन परोसी-’सब कुछ लुटा के होश में आये तो क्या हुआ…!’ उन्होंने कहा- 2018 के विधानसभा उपचुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में भी तो ऐसी ही शर्मनाक हार हुई थी। फिर भी पार्टी नेतृत्व ने 2020 के विधानसभा के चुनाव में कौन से चमत्कार की उम्मीद कर उन्हें प्रभारी बनाए रखा? वे वन मैन शो के मोड में रहे।
प्रखंड या जिला संगठन को पुनर्गठित नहीं किया। प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने दी। विधानसभा उपचुनाव के समय चुनाव समिति की बैठक में राजद से गठबंधन तोड़ने के लिए बहुमत से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद उन्होंने राजद से गठबंधन रखने की वकालत की। दुष्परिणाम सामने है। राजद अपनी हार का ठीकरा राहुल गांधी पर फोड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/392i8o2
कोई टिप्पणी नहीं