खाना बनाने में लगी आग, छह घर जलकर राख, सामान जला
इटहरी पंचायत के आश्रम टोला में एक घर में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से एक के बाद एक कई घर मे आग लग गई। इटहरी पंचायत के आश्रम टोला निवासी सुबोध पटेल के घर मे आग लग गई और देखते देखते आसपास के लगभग पांच घरों में आग लग गई।
लोगों ने गोगरी थाना और दमकल को फोन किया और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक दमकल आता और लोग आग बुझाते तब तक आग की लपटों ने घर मे रखे सभी सामानों को स्वाहा कर दिया। आग लगने से लाखों की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
आग लगने से आश्रम टोला में जयजय राम पटेल, राजो पटेल, रंजीत पटेल, सुबोध पटेल, फंटूश पटेल और दुलारचंद पटेल का घर जल गया। मामले में अंचलाधिकारी कुमार रवीन्द्रनाथ ने कहा कि आग से 6 घर जलने की सूचना है। तत्काल सभी पीड़ित को रहने हेतु पॉलीथिन उपलब्ध करा दिया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jwdu6W
कोई टिप्पणी नहीं