Breaking News

शपथ ग्रहण में न जाकर तेजस्वी ने किया लोकतंत्र का अपमान:सांसद

तेजस्वी यादव ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लेकर लोकतंत्र का अपमान किया है। विरोध अपनी जगह पर है लेकिन लोकतंत्र का सम्मान भी करना हमारा अधिकार है।

ये बातें नगर परिषद बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टुना के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि राजद के अपने कारनामों से जनता के दिल में राजद की विश्वसनीयता घटी है। यदि पिछले चुनाव में नीतीश कुमार ने गलती न की होती तो आज राजद का कोई वजूद नहीं होता। कहा कि नयी सरकार को युवाओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती है। सांसद ने माले की जीत पर कहा कि वहां किसानों में भय व्याप्त हो गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा जिले में हमें दो सीटें मिली इसके लिए दोनों दलों को समीक्षा और आत्मचिंतन करने की जरूरत हैब। सिमरिया घाट के विकास के संबंध में पूछे जाने के उत्तर में उन्होंने कहा सिमरिया को नगर पंचायत से जोड़ने का प्रस्ताव है। फिर सिक्स लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद सिमरिया के विकास के हर जरूरी पहलूओं पर विचार होगा।
वहीं जिले में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग पर कहा हर ओर इसकी चर्चा की जा रही है लेकिन यह प्रस्ताव धरातल पर कहां है उन्हें नहीं मालूम। वार्ता के दौरान नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टुना, अमरेन्द्र कुमार अमर, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pJqJBS

कोई टिप्पणी नहीं