Breaking News

ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन फाॅर्म जमा करने को काॅलेज में उमड़ रही भीड़

स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा फाॅर्म को ऑनलाइन करने के बाद छात्र छात्राएं अब उसे काॅलेज कार्यालय में ऑफलाइन भी जमा कर रहे है। जिस कारण नगर के डीके काॅलेज व सुमित्रा काॅलेज दोनों में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को दोनों काॅलेजों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आॅफ लाईन फार्म जमा करने पहुंचे थे। सुमित्रा काॅलेज प्रबंधन द्वारा छात्राओं के आॅफ लाइन फार्म जमा कराने के लिए विशेष काउंटर बनाया गया था। ताकी साेशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। वही डीके काॅलेज में छात्रों की भीड़ कई बार अधिक हो रही थी।

जिस कारण काॅलेज प्रबंधन को भी कुछ देर के लिए परेशान होना पड़ा। बता दें कि स्नातक प्रथम खंड में परीक्षा देने वालों को पहले आन लाइन फार्म भरवाया गया। बाद में वही फार्म ऑफलाइन भी काॅलेज कार्यालय में जमा करना है। प्रबंधनों द्वारा दोनों आॅफलाइन फार्म जमा करने की तिथि निर्धारित करने के बाद अब छात्र-छात्राएं काॅलेज में पहुंच फाॅर्म जमा करने लगे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After online, crowd gathering in college to submit offline form


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3peXAys

कोई टिप्पणी नहीं