Breaking News

अस्पताल : बेड और ओटी रिजर्व, अलर्ट पर डाॅक्टर

मतदान के दिन पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एनएमसीएच में विशेष व्यवस्था की गई है। पीएमसीएच के सीनियर डॉक्टराें और विभागाध्यक्षों को अलर्ट रहने काे कहा गया है। इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 बेड, आईसीयू और एक ओटी रिजर्व रखा गया है।

आईजीआईएमएस में इमरजेंसी के अलावा एक ओटी, 10 बेड और 5 आईसीयू आरक्षित रखा गया है। अलग से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। एनएमसीएच में दो शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सिविल सर्जन डॉ. वीणा कुमारी सिंह ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JwKEnd

कोई टिप्पणी नहीं