Breaking News

बच्चाें का अपराध से बचाव के लिए ग्रामीण स्तर पर भी लाेगाें काे किया जाएगा जागरूक

समवेत व पीस एंड इक्वालिटी सेल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार काे स्थानीय हाेटल में बच्चाें काे अपराध से संरक्षण पर सेमिनार हुआ। विषय पॉक्सो एक्ट लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 : हमारी भूमिका और जिम्मेदारी था।

समवेत के संस्थापक सदस्य विक्रम ने कहा कि बच्चों के साथ लैंगिक अपराध की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल पांच प्रतिशत घटना ही रिपोर्ट की जाती हैं। बच्चों के साथ लैंगिक अपराध के ज्यादातर मामलों में उनके परिवार के लोग ही शामिल रहते हैं। इसलिए पाॅक्साे एक्ट के समुचित क्रियान्वयन में प्रशासनिक तंत्र के संवेदनशीलता के साथ समाज के सक्रियता की भी जरूरत है। विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने कहा कि कानून में यह सुनिश्चित किया गया है कि पीड़ित बच्चे को बार-बार मानसिक त्रासदी के अनुभव का सामना न करना पड़े। छाया पांडे ने कहा कि हमें समझना होगा कि किसी भी ऐसी घटना में पीड़ित नहीं बल्कि अपराधी जिम्मेदार है। सोच में परिवर्तन लाना होगा। माैके पर काेमल नाम की शाॅर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
आठ जिलाें में चलाई जाएगी मुहिम : यह मुहिम आठ जिलों में चलाई जाएगी। ताकि जिससे बच्चाें के साथ हाे रहे आपराधिक मामलाें के प्रति लाेगाें काे जागरुक किया जाएगा। वर्षा ने कहा कि बच्चों के सुरक्षित बचपन की इस मुहिम को समवेत बिहार के जिलों में चलाएगी जिसमें हम फिल्म शो, संवाद आदि के माध्यम से 6000 बच्चों के बीच पहुंचेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ,चाइल्ड लाइन के निदेशक व गांधीवादी विचारक डॉ. मनोज मीता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विकास कुमार ,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मधु रंजन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की वंदना कुमारी पांडे, समाजसेवी एनुल होदा, समाजकर्मी छाया पांडे व समवेत के अध्यक्ष मोहम्मद शाहीन अनीस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत डॉक्टर सुनील कुमार ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Children will be brought to the village level to be protected from crime


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3loxtml

कोई टिप्पणी नहीं