Breaking News

आज से पाटलिपुत्र विवि में यूजी व पीजी वोकेशनल के परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं की तैयारी अब शुरू हो रही है। इस संबंध में पाटलिपुत्र विवि के मीडिया प्रभारी प्रो. वीके मंगलम ने बताया कि यूजी (वोकेशनल) पार्ट 1 एवं पार्ट 2 तथा पीजी (वोकेशनल) के सेमेस्टर 1 एवं सेमेस्टर 3 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक पाटलिपुत्र विवि में इन पाठ्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थी 3 नवंबर से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

छात्रों की सहायता के लिए ईमेल आईडी जारी
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। साथ ही वे विद्यार्थी जो पिछली परीक्षाओं में फेल हो गए थे, वे भी परीक्षा फॉर्म भरेंगे। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए ईमेल आईडी ppuexam@helpnable.com जारी की है, जिस पर विद्यार्थी अपनी परेशानी भेज सकेंगे।

स्नातक पार्ट थ्री : परीक्षा 1 से 23 दिसंबर तक
टीएमबीयू में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा एक दिसंबर से हाेगी। परीक्षा विभाग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दाे पालियाें में हाेगी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. अरुण कुमार सिंह ने कहा पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दाेपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दाेपहर एक से शाम 4 बजे तक हाेगी।

पीजी का परीक्षा फाॅर्म 5 नवंबर से भरा जाएगा
टीएमबीयू ने पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2017-19 की परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छात्र 5 नवंबर से 9 नवंबर तक परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के भरेंगे। विलंब शुल्क के साथ फाॅर्म 10 से 12 नवंबर तक भरा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/326YDqm

कोई टिप्पणी नहीं