मतगणना स्थल पर शारीरिक दूरी का रखा गया ख्याल
तकिया बाजार समिति परिसर में बने विधानसभा चुनाव के मतगणना स्थल के मौके पर कोविड-19 नियम को ले शारारीक दूरी का ख्याल रखा गया। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतगणना संपन्न कराने के लिए मतगणना के दौरान कोविड गाइडलाईन को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। मतगणना केन्द्र पर पहुॅचें निर्वाचन कर्मियों, जनप्रतिनिधियों ने शारीरिक दूरी का सख्त पालन किया। सात विधानसभा के मतगणना के लिए अलग-अलग टेबल लगाए गए थे। इसमें एक टेबल पर मात्र तीन कर्मी थे जिसमें एक पर्यवेक्षक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर व एक सहायक असिस्टेंट शामिल थे, सभी ने कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शारारिक दूरी का ख्याल रखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kduDPC
कोई टिप्पणी नहीं