भीखनपुर में माेटर हुआ खराब, नहीं आया पानी, जनता नल पर लगी कतार
बरारी वाटर वर्क्स से पानी सप्लाई बाधित हो गई। पहले तालाब के इंटेकवेल के पास पानी कम आने से परेशानी हो रही थी। अब बोरिंग के मोटर में खराबी आ गई। इससे सप्लाई व्यवस्था बाधित हो गई। मंगलवार काे भीखनपुर के वार्ड-35 में बाेरिंग का माेटर खराब हाेने से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई नहीं हुई।
लाेग विषहरी स्थान के पास नल से पानी लेने को कतार में लगे रहे, लेकिन पानी नहीं मिला। जलकल शाखा के जूनियर इंजीनियर कृष्णा कुमार ने बताया, भीखनपुर के बाेरिंग के माेटर में खराबी आने से सप्लाई बाधित हुई।
लेकिन दाेपहर बाद सप्लाई शुरू हुई। इधर, इंटेकवेल के पास लगाए गए मजदूराें से पूरा गाद साफ नहीं हाे पा रहा है। इससे इंटेकवेल तक 8 एमएलडी से ज्यादा पानी नहीं आ रहा और आपूर्ति भी कम हाे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBKq0i
कोई टिप्पणी नहीं