Breaking News

हसनपुरा के कर्बला में 3 लाख की संपत्ति चोरी

हसनपुरा कर्बला के हबिर्बुरहमान के घर से रविवार की रात चोरों ने एक लाख नकद समेत दो लाख के जेवरात की चोरी कर ली। इस मामले में थाने में आवेदन दिया गया है। उन्हाेंने कहा है कि करीब नाै बजे अपने कमरे में साेने चले गए थे। आशंका है कि जब दरवाजा खुला था उसी समय चाेर खाली घर पाकर घर में प्रवेश करके कोने में छिप गया हाेगा। देर रात जब पत्नी जागी ताे देखा कि हर तरफ अंधेरा है। बिजली भी नहीं थी। टाॅर्च के सहारे बाहर निकली तो देखा कि बिजली का मेन स्विच बंद है। दरवाजा भी खुला हुआ था। दो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। छत के ऊपर कमरे में भी सामान फेंका हुआ था। चोरों ने एक लाख नकद समेत सोने की चार अंगूठी, चांदी की दो अंगूठी, सोने की तीन चेन तथा एक मांग टीका आदि ले गए। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35XTBPb

कोई टिप्पणी नहीं