Breaking News

21 से नरकटियागंज चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र

चीनी मिल में गन्ना पेराई 21 नवंबर से शुरू हो जाएगा। मिल प्रबंधन की ओर से इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को जानकारी देते हुए न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने बताया कि पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ 21 नवंबर से कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गन्ना आपूर्ति के लिए कैलेंडर के अनुसार 3 दिन पहले चालान का मैसेज किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kvulUd

कोई टिप्पणी नहीं