Breaking News

इस बार भी नोटा को मिले 16 हजार से ज्यादा वोट पर 2015 विस व 2019 लोस चुनाव से कम पड़े

इस बार भी ईवीएम में सबसे नीचे वाला कैंडिडेट नोटा (इनमें से कोई नहीं) को करीब 16 हजार से ज्यादा वोट मिले। सबसे ज्यादा नोटा पर बटन सुल्तानगंज में दबाए गए। यहां 4710 वोट नोटा को पड़े। इसके बाद गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,879 वोट नोटा को मिले। जबकि भागलपुर में 1095 वोट नोटा को मिले।

यहां भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय इससे कम 950 वाेट से अजीत शर्मा से हार गए। पीरपैंती में 820, बिहपुर में 2711, नाथनगर में 1190 अौर कहलगांव में 2188 वोट नोटा को पड़े। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में 35,932 वोट और 2019 लोस चुनाव में 31567 वोट नोटा को पड़े थे।

2015 में नाथनगर, गोपालपुर व पीरपैंती में नोटा वोट विनिंग मार्जिन के करीब रहा था

बता दें कि सुप्रीम काेर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग ने 2014 के लोकसभा चुनाव में इसे पहली बार ईवीएम में एक कैंडिडेट के रूप में मतदाताओं को विकल्प दिया था। उस समय भागलपुर क्षेत्र के 11,875 लोगों ने नोटा बटन दबाया था। यह संयोग ही कहें कि उस वक्त जीत-हार का अंतर 9,845 वोट रहा था। इस चुनाव के बाद 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी वोटरों ने जमकर नाेटा का इस्तेमाल किया। जिले की सातों सीट से 35,932 वोटरों ने नोटा को चुना। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 31,567 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया। 2015 के चुनाव में नाथनगर, गोपालपुर व पीरपैंती में नोटा वाेट के आसपास विनिंग मार्जिन रहा।

2020 में नोटा काे मिले वाेट व विनिंग मार्जिन

विस क्षेत्र नोटा विनिंग मार्जिन
सुल्तानगंज 4,710 11,603
नाथनगर 1,190 7,481
भागलपुर 1,095 950
कहलगांव 2188 42,947
पीरपैंती 820 22295
गोपालपुर 3,879 24,580
बिहपुर 2,711 6,348


2015 में नोटा काे वाेट व विनिंग मार्जिन

विस क्षेत्र नोटा विनिंग मार्जिन
सुल्तानगंज 8,164 14,033
नाथनगर 7,172 7,825
भागलपुर 2,500 10,658
कहलगांव 5,353 21,229
पीरपैंती 4,138 5,144
गोपालपुर 5,042 5,169
बिहपुर 3,565 12,716
















Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This time too, nota got more than 16 thousand votes but fell short of 2015 election and 2019 loser


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOWYKW

कोई टिप्पणी नहीं