पटना से भागलपुर आ रही बस पलटी, 12 यात्री घायल, तीन पीएमसीएच रेफर
पटना से भागलपुर आ रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के निकट फोरलेन सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार करीब दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस गुरुवार की सुबह पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क से पटना से भागलपुर जा रहा थी। इसी दौरान जब यह बस थाना क्षेत्र के माधोपुर के निकट से होकर गुजर रही थी तभी अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। माैके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और यात्रियों को बाहर निकाला।वहीं हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जाता है कि बस पर करीब पैंतीस यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए।हादसे में आंशिक रूप से जख्मी यात्री अन्य यात्रियों के साथ दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गए वहीं तीन यात्रियों के लिए इलाज पीएचसी लाया गया जबकि अन्य यात्री प्राईवेट चिकित्सकों के पास इलाज करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q7rFjE
कोई टिप्पणी नहीं