Breaking News

फुटबॉल लीग में बरहपुरा की टीम ने बरारी फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बुनील दा मेमोरियल फुटबॉल लीग में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में बरहपुरा फुटबॉल टीम ने बरारी फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। बरहपुरा के 35 नंबर जर्सी पहने मो. शाहरुख ने एक गोल दागा।

जो मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ। हालांकि बरारी ने खेल में वापसी करने के लिए लगातार बढ़िया किक लगाए। पर गोल करने में सफलता नहीं मिल पायी। दोनों टीम अंतिम समय में गोल करने के लिए संघर्ष करती रही। मैच में निर्णायक की भूमिका अमरेंद्र मोहन, मनोज मंडल, सूरज कुमार व उपेंद्र कुमार ने निभायी। बुधवार को ममलखा फुटबॉल क्लब व सुल्तानगंज फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैंडिस में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी बरहपुरा की टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39f7n1Y

कोई टिप्पणी नहीं