Breaking News

लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने कहा कि लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान आजीवन अपने आदर्श और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा था कि उस घर में चिराग जलाऊंगा जहां सदियों से अंधेरा छाया हुआ है। यानि वे हर वर्ग और हर जाति के वैसे लोगों को जो विकास की मुख्यधारा से आज भी कोसों दूर हैं। उनके लिए सोचा और उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए मटिहानी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, चकाचक सड़कें, पुल पुलिया और विकास के अन्य आयामों से वंचित रही है, जिसे एक चुनौती मानते हुए लोकतंत्र के पर्व में शामिल हुए हैं। इसे हर दम तक क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कोठिया, पहाड़ीगाछी, बहादुरपुर, नवटोलिया, विष्णुपुर, धवौली, वाजितपुर, सीतारामपुर सहित अन्य गांवों में जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान हर उम्र के लोग उनके साथ चल रहे थे, जिसमें रामबालक पासवान, रामपुकार पासवान, राम दरस पासवान, रामअवतार पासवान, जितेंद्र कुमार, गोपाल झा, अवध कुमार, वैद्यनाथ कुमार सहित अन्य स्थानीय युवा एवं वृद्ध साथ साथ चल रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोगों को संबोधित करते हुए राजकुमार सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HhuDRe

कोई टिप्पणी नहीं